Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

भादवी बीज पर निकला आई माताजी का भव्य चल समारोह

2 min read
Text Size:

बड़वाह– प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी क्षत्रिय सीरवी समाज जनों द्वारा सिरलाय गांव में भादवी बीज के अवसर पर श्री आई माताजी का चल समारोह ढोल धमाकों के साथ धूमधाम से निकाला गया। चल समारोह गांव के प्रमुख मार्गो से निकाला ।इस दौरान बेंड पर आई माताजी के सुमधुर भजन की गुंज से गांव भक्ति मय हो गया ।चल समाहरो में क्षत्रिय सीरवी समाज के पुरुष पारम्परिक रीति रिवाज अनुसार डंडे खेलते नजर आए। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजननो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। ततपश्चात चल समारोह माताजी के मंदिर प्रांगण पहुचा । जहां आई माता का पूजन कर महाआरती के बाद प्रसादी वितरण की गई ।जिसके बाद समाजजनों द्वारा भण्डारे का आयोजन किया । समाज सदस्यो ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री आई माता जी का प्राकट्य उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । बड़वाह तहसील के 28 गांव में सीरवी समाज सदस्यो ने आई माता का यह उत्सव मनाया ।इस उत्सव को लेकर सोमवार सुबह से ही मंदिरो में पूजा-पाठ का दौर शुरू हुआ । वही शाम को 6 बजे हर गांव में सीरवी समाजजनों द्वारा माताजी का भव्य चल समारोह निकाला ।इस अवसर पर समाज की महिला पुरुष और युवतियों ने शामिल होकर धर्मलाभ लिया ।

301 Views
What do you think?

Leave a Reply