Skip to content
Thursday, 5 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह खंडवा स्टेट हाइवे का हाल है। हाइवे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिसके चलते राहगिरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार लगातार बारिश तथा उस पर भारी वाहनों की आवाजाही से खंडवा रोड का ये हाल हुआ है। अब, राहगिरों की सुविधा के लिए इसके मरम्मत की दरकार है, ताकि क्षतिग्रस्त सडक़ पर दुर्घटना की नौबत ना बने। ग्रामीणों ने सडक़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर प्रशासन से सुधार कार्य की गुहार लगाई है। बता दें कि जिले की खिरकिया तहसील समेत हरदा ब्लाक के कई ग्रामों को ये सडक़ मुख्यालय से जोड़ती है। ऐसे में सडक़ का मरम्मत कार्य बहुत जरूरी है। फिलहाल, यहां से गुजरने वाले लोग सिर्फ यही कह पा रहे हैं, कि यह बात गलत है।
—————————

136 Views
What do you think?

Leave a Reply