अनोखा तीर, हंडिया। 15 अगस्त, आजादी की 75वीं वर्षगांठ को इस बार अमृत महोत्सव के रूप में देश भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान चलाया गया। जहां नागरिकों के घर-दुकान सहित शासकीय कार्यालयों पर भी शान से तिरंगा फहराया गया। लेकिन हंडिया नगर में कई जगह लोगों ने अब तक अपने घर पर तिरंगे को लगाकर रखा है। जनपद सदस्य मंजू प्रभुदयाल धनगर ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि अपने घरों पर फहराए गए तिरंगे झंडे को अब सम्मानपूर्वक उतार कर रख लें, ताकि वह बारिश और धूप में खराब न हो।
—————————–
राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक उतार कर रखें : मंजू धनगर

Text Size:
159 Views
What do you think?






