Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

शनिश्चरी अमावस्या आज, श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हंडिया। शनिश्चरी अमावस्या होने के कारण श्रद्धालुओं का पैदल आने का क्रम शुक्रवार से ही शुरू हो गया। नर्मदा नदी में गहरा पानी होने की वजह से सिद्धेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं को स्नान करने की छूट रहेगी, बाकी अन्य घाटों पर प्रतिबंध रहेगा। होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट मयंक जैन ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से हमारे जवान घाटों पर तैनात रहेंगे। बारिश के चलते गहरे पानी में कोई जनहानि न हो जाए इसके लिए प्लास्टिक वाल लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। क्योंकि नर्मदा नदी में अभी पानी भी तेज है। जैन ने कहा कि सिद्धेश्वर घाट के अलावा अन्य घाटों पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से होमगार्ड और पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
—————————

143 Views
What do you think?

Leave a Reply