Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

माली समाज के जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सोडलपुर। स्थानीय माली समाज धर्मशाला में शुक्रवार को नर्मदापुरम संभाग के अध्यक्ष ओमप्रकाश सोलंकी के द्वारा समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समाज के जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पार्षद एवं पंच का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात आयोजित समाज की बैठक समाज की नियमावली बढ़ाने का निर्णय लिया गया। साथ ही तहसील इकाई में अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों के गठन, अगली बैठक में शिक्षा समिति के गठन का को लेकर चर्चा की गई। साथ ही महिला मंडल में ममता रामचंद्र सोलंकी को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। इस दौरान देवीसिंह सांखला, राजकुमार सांखला, सुभाष पटेल, विनोद पटेल, मोहन सोलंकी, राहुल सांखला, नन्हेलाल भाटी, नटवर भाटी, गोविंद कछवाहा, रामचंद्र भाटी, शिवप्रसाद भाटी, श्रीराम चौहान, जमुनादास टांक, राजू भाटी, नन्हेलाल सांखला, गजेंद्र भाटी, दुर्गाप्रसाद चौहान, दिनेश शक्तिमान भाटी, राकेश सांखला, शेरू संजय सोलंकी, अंकित भाटी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित थे।
————————–

179 Views
What do you think?

Leave a Reply