Skip to content
Friday, 9 October 2026
मध्य प्रदेश

जिला कांग्रेस के नेतृत्व में अंतिम दिन की तिरंगा यात्रा भगवानपूरा से प्रारंभ होकर जिन्वान्या पहुंची

1 min read

 

जिला कांग्रेस के नेतृत्व में तिरंगा सम्मान महोत्सव एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर जरा याद करो कुर्बानी तिरंगा पदयात्रा के अंतर्गत जिला कांग्रेस द्वारा जिले में 75 किलोमीटर की तिरंगा पदयात्रा यात्रा निकाली जिसके अंतर्गत ग्राम भगवानपूरा से तिरंगा यात्रा शुभारंभ की गई जो बिचपुरी एवं विभिन्न ग्रामों से होते हुए जिनवान्या तक यात्रा की गई इस दौरान कांग्रेसजनों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाये एवं ग्रामीणों को आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के योगदान को बताया इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, कुं अभिजित शाह, हेमंत टाले, बद्री पटेल, लक्ष्मीनारायण पंवार, रानू दशरथ पटेल, मोहन साईं, ब्लॉक अध्यक्ष नागु पटेल, राघवेन्द्र पारे सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे |

दिनांक 15 अगस्त को घंटाघर चौक पर 7:30 बजे, नारायण टॉकीज चौक पर 8:00 बजे एवं जिला कांग्रेस कार्यालय पर 8:30 समस्त कांग्रेसजनों द्वारा झंडावन्दन किया जायेगा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने समस्त कांग्रेसजनों से यात्रा में शामिल होने का निवेदन किया है |

126 Views

Leave a Reply