Skip to content
Monday, 19 October 2026
मध्य प्रदेश

अज्ञात चोरों ने कवर कालोनी में कार का कांच फोड़कर चार पहिया वाहन चुराने का किया प्रयास

2 min read
Text Size:

 

विकास पवार

बड़वाह – इन दिनों चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए है की अब ये अज्ञात चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदात के लिए अपने चार पहिया वाहन से चोरी करने आ रहे है । उल्लेखनीय है की बड़वाह स्थित कवर कालोनी में पूर्व में साई मंदिर में रखी दान पेटी चोरी की वारदात घटित हुई थी ।जिसके बाद अज्ञात चोरो ने शुक्रवार रात्रि करीब एक बजे एक कपास व्यापारी की कार को अपना निशाना बनाया ।जिसकी रिपोर्ट कपास व्यापारी के पुत्र निश्चय पिता मनोज गोयल ने स्थानीय थाने पर दर्ज करवाई है ।इस रिपोर्ट में गोयल ने बताया की तीन अज्ञात व्यक्ति चोरी की नियत से शुक्रवार रात करीब एक बजे अपने चार पहिया वाहन से आए थे ।उन्होंने घर के बाहर खड़े मेरे चार पहिया वाहन के दरवाजे के कांच फोड़कर वाहन चोरी का प्रयास किया ।लेकिन वाहन की आवाज सुन मेरे घर का चौकीदार राधेश्याम उठ गया ।जिसने हम घर वालो को आवाज देकर उठाया ।तब तक अज्ञात तीन व्यक्ति अपनी कार से फरार हो गए थे । बतादे की कवर कालोनी में चोरी की घटना का ग्राफ बढ़ने से वहा के स्थानीय रहवासियों ने पुलिस विभाग से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है ।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply