Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
अंतर्राष्ट्रीय

Philippine Earthquake | फिलीपीन: 7.3 तीव्रता के भूकंप के झटके, इमारतों हुई क्षतिग्रस्त

1 min read

(Image-Twitter-@trulykalpna)

(Image-Twitter-@trulykalpna)

मनीला: उत्तरी फिलीपीन में बुधवार को 7.3 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। राजधानी मनीला में भूकंप के कारण इमारतों में दरारें आ गयी और भय के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलीपीन के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान ने बताया कि भूकंप का केंद्र अब्रा प्रांत में किसी पर्वतीय इलाके में जमीन से 25 किलोमीटर की गहराई में स्थित था और भूकंप के बाद भी कई झटके महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के तीव्र झटकों के कारण इमारतों और मकानों की दीवारों में दरारें आ गयीं। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 7.0 बतायी है, जबकि इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे होने का दावा किया है।

गौरतलब है कि फिलीपीन भूकंप के लिहाज से संवदेनशील क्षेत्र है। देश में 1990 में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में करीब 2,000 लोग मोर गए थे।  

189 Views
189 Views
Share:
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply