Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

बिना किसी लालच के, भयमुक्त होकर करें मतदान

1 min read
Text Size:

ग्राम बागरूल की रात्रि चौपाल में कलेक्टर श्री गर्ग ने मतदाताओं से की अपील

अनोखा तीर हरदा- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल के साथ सोमवार को हरदा जिले के ग्राम बागरूल के स्कूल भवन में आयोजित रात्रि चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि आगामी 25 जून को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए पंच सरपंच जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण मतदाता अपने निकटतम मतदान केंद्र पर बिना किसी भय और लालच के, स्वतंत्र व निष्पक्ष होकर अपने पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें । उन्होंने कहा कि मताधिकार का सभी लोग प्रयोग करें। कलेक्टर श्री गर्ग ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं ।
पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण जन आदर्श आचरण संहिता का पालन करें । उन्होंने कहा कि आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय के कंट्रोल रूम में, या निकटतम पुलिस थाने में कर सकते है । आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply