Skip to content
Thursday, 22 October 2026
मध्य प्रदेश

बैंक में डकैती की योजना बनाते पांच वाहन चोर बदमाश गिरफ्तार

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

चाकु, लोहे का बका, खुकरी, पेंचकस सहित 11 मोटर सायकल जब्त

शेखर कौशल देवास। शहर में लगातार हो रही मोटर साइकिल चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए देवास पुलिस अधीक्षक डा. शिव दयाल सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास मंजीतसिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक मुख्या किरण कुमार शर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली महेन्द्र सिंह परमार के नेतृत्व में कोतवाली टीम द्वारा 05 आरोपीयो को डकेती की योजना बनाते गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणो से पूछताछ करने पर उनके द्वारा देवास शहर से कई मोटर साईकल भी चोरी करना कबुला गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम देवकरण पिता भीमसिह बामनिया उम्र 26 साल निवासी 5 / 2 कुम्हार गली हनुमान मंदिर के पास, शांति नगर अमोना देवास, पंकज उर्फ रुपेश पिता राजकुमार प्रजापति उम्र 22 साल निवासी 16 नई आबादी गंजी कुआ हनुमान मंदिर के सामने देवास, अनस पिता शाबिर शेख उम्र 23 साल निवासी- 70/6 नई आबादी लोहार पट्टी देवास, बबलु पिता जगदीश चौहान उम्र 37 साल निवासी 12 वार्ड -30 शिवजी के मंदिर के पास राधागंज काली बस्ती देवास एवं बबला उर्फ इरफान पिता रेहमुद्दीन खान उम्र 45 साल निवासी 45/1 वासुदेव पुरा कंजर मोहल्ला देवास शामिल है। आरोपीगण मोटरसाइकिल चुराकर उन्हे सस्ते दामो में बेचकर नशा करते थे । आरोपीयो से पल्सर, सीडी डीलक्स, एक्टीवा सहित कुल 11 मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपीगणो से अन्य दर्जनो चोरी किए वाहनो के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त बदमाश देवास शहर के भीडभाड़ वाले इलाको, हास्पीटल की पार्किंग आदि जगह से वाहन चुराकर उन्हे सस्ते दामो में बेचकर नशा करते थे । आरोपियों के पास से पल्सर , सीडी डीलक्स, ग्लेमर, एक्टीवा सहित कुल 11 मोटर साइकिल जब्त की गई है ।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply