अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री मोहन यादव 9 अक्टूबर शुक्रवार को हरदा जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा हरदा पहुंचेंगे तथा यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान जिला चिकित्सालय का भ्रमण एवं निरीक्षण व वृद्धाश्रम का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री जिला पंचायत हरदा में आयोजित उद्यमी संवाद, यशस्वी संवाद, अग्रणी कृषि संवाद, आम जन संवाद, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक व समाधान ऑनलाइन शिकायत निवारण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.10 बजे हरदा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
आज हरदा आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

0 Views





