Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

गुर्जर ग्राम विकास समिति का गठन

2 min read
Text Size:

-झाड़पा में हुआ संगठनात्मक विस्तार, युवाओं से नशामुक्ति व एकजुटता का आह्वान
अनोखा तीर, हरदा। भुआणा प्रांतीय गुर्जर सभा के संरक्षण एवं भुआणा प्रांतीय गुर्जर युवा सभा हरदा के सहयोग से मंगलवार को ग्राम झाड़पा में गुर्जर ग्राम विकास समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं युवा प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर भुआणा प्रांतीय गुर्जर युवा सभा हरदा के अध्यक्ष संजय विजगावने, नवयुवक संस्था रहटगांव के अध्यक्ष अजय पाटिल, युवा सभा हरदा के सचिव नीरज गुर्जर सहित युवा सभा के कार्यकारिणी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति के मीडिया प्रभारी वैभव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान देवनारायण की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात युवाओं को संबोधित करते हुए युवा सभा अध्यक्ष संजय विजगावने ने समाज के युवाओं से नशे से दूर रहने, संगठित होकर कार्य करने तथा ग्राम विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सर्वसम्मति से बनी कार्यकारिणी
गुर्जर ग्राम विकास समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें अध्यक्ष रामभरोस पटवारे बनाए गए। उपाध्यक्ष पद पर उपाध्यक्ष-1 सुधीर पटेल एवं उपाध्यक्ष-2 रामचंद्र पटेल का चयन किया गया। सचिव के रूप में सचिन भगवानदास पाटिल, सह सचिव अखिलेश दुबले तथा कोषाध्यक्ष अनिल दुबले नियुक्त किए गए। संगठन मंत्री के रूप में संदीप करोडे, अभिषेक बटाने एवं अरविंद वर्मा तथा सह संगठन मंत्री के रूप में राजकुमार आंजने, आनंद इंगले एवं अभिषेक टाले को जिम्मेदारी दी गई। ग्राम युवा सभा संयोजक शिवम पटेल, युवा सभा सह-संयोजक अभिषेक पटेल, मीडिया प्रभारी वैभव चौधरी एवं सांस्कृतिक सचिव रामनिवास आंजने बनाए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई तथा समाजहित एवं ग्राम विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply