भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया  वर्णन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, रहटगांव। ग्राम में संगीतयम श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन राठौर परिवार द्वारा किया जा रहा है। कथा के पांचवें दिवस पंडित दौलतराम शर्मा ने अपने मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण की जन्म से संबंधित बाल लीलाओं का संक्षिप्त वर्णन किया गया। इसमें माखन चोरी की लीला, मटकी लीला, अघासुर, बकासुर, पूतना आदि के वध की कथाएँ शामिल थीं। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की दिव्य झांकियाँ श्रद्धालुओं को दिखाई गईं। पंडित शर्मा ने भगवान द्वारा गौ चरण की लीला का भी विस्तृत और दिव्य वर्णन किया। साथ ही, भगवान गिरिराज जी महाराज की पूजा और परिक्रमा का महत्व भी समझाया गया। इस अवसर पर छप्पन भोग भी लगाया गया। कथा में बताया गया कि भगवान ने इंद्र का अहंकार नष्ट कर गिरिराज महाराज का महत्व दर्शाया और यह समझाया कि जलवृष्टि के लिए पहाड़, पर्वत और वन प्रदेशों का होना आवश्यक है। पर्यावरण का महत्व उस समय भी था और पंडित शर्मा ने इसे कलयुग में भी पेड़-पौधों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के दृष्टिकोण से जोड़कर समझाया। कथा के ठीक उपरांत बांके बिहारी की महाआरती आयोजित की गई और प्रसादी वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

104 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!