Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

पाइप फूटने से बीच सड़क पर बना गड्ढा, हादसों का खतरा

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के मुख्य मार्ग स्थित पीपल चौक पर क्रॉसिंग पाइप फूटने से सड़क के बीच बड़ा गड्ढा बन गया है। इस गड्ढे के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग इस गड्ढे में गिर रहे हैं। दिन के समय गड्ढा किसी तरह नजर आ जाता है, लेकिन रात के समय रोशनी की कमी के कारण यहां लगातार घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग गांव का मुख्य रास्ता होने के कारण दिनभर आवागमन बना रहता है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण कांता प्रसाद भाटी और रामकृष्ण रायखेरे ने मांग की है कि ग्राम पंचायत इस ओर गंभीरता से ध्यान दे और जल्द से जल्द बीच सड़क पर बने गड्ढे को भरवाकर मार्ग को सुरक्षित किया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply