Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

आज घंटो गुल रहेगी बिजली  

2 min read
Text Size:

-विद्युत संधारण कार्य के कारण 15 फीडरों पर बाधित होगी विद्युत आपूर्ति  
अनोखा तीर, हरदा। शहर के अलग-अलग हिस्सों में आज सुबह 8 बजे से 2 और २ से 5 बजे तक बिजली कटौती होनी है। सोमवार, 5 जनवरी को विद्युत संधारण कार्य के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी ने 33 केवी और 11 केवी फीडरों पर आवश्यक रखरखाव के लिए प्लान शटडाउन घोषित किया है। इसके चलते कुछ इलाकों में 4 घंटे, जबकि कुछ अन्य क्षेत्रों में 9 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत कंपनी के जेई राकेश सिलोरे ने बताया कि हरदा संभाग के अंतर्गत 33 केवी और 11 केवी लाइनों पर अति आवश्यक संधारण कार्य किया जाना है। इसी कारण यह योजनाबद्ध शटडाउन निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 33 केवी छोटी हरदा फीडरों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यानी कुल 4 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, 11 केवी के कई फीडरों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार 9 घंटे का शटडाउन रहेगा। शटडाउन से प्रभावित होने वाले 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में कोलीपुरा डीएलएफ, जुगरिया मंझली, काकरिया, भून्नास, संन्यासा डीएलएफ, आदमपुर डीएलएफ, बारखेडा, अत्तरसमा टिनसर डीएलएफ, मक्तपुरा डीएलएफ, रूपी परेतिया, बाफला और रोलगांव शामिल हैं। कु 15 फीडरों के अंतर्गत आने वाले इन इलाकों में लंबे समय तक बिजली बाधित रहने की संभावना है। जेई राकेश सिलोरे ने यह भी बताया कि संधारण कार्य की प्रगति के अनुसार शटडाउन की अवधि को आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन अवधि के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर लें और विभाग को सहयोग प्रदान करें।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply