Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

हरदा नगर में प्रथम हिंदू सम्मेलन संपन्न

1 min read
Text Size:

-समरसता और स्वच्छता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला
अनोखा तीर, हरदा। सुभाष बस्ती में आज प्रथम हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सुभाष बस्ती के 24 मोहल्लों से हजारों हिंदू परिवार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। मुख्य वक्ता धन्नालाल दोगने ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान विकट समय में सामाजिक समरसता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी जाति और वर्ग के लोगों को समान रूप से एकजुट होने का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने संघ द्वारा बताए गए पांच परिवर्तन—समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी/स्व का बोध की भी जानकारी दी।  इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान रखा गया। हजारों लोगों के सम्मलेन और भंडारे में कहीं भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया। भविष्य में नगर में ऐसे 11 और हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाने की योजना है, जिसमें भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सिंह तोमर ने की, जबकि हिंदू सम्मेलन समिति के संयोजक शिवनारायण राठौर भी उपस्थित रहे।

148 Views
What do you think?

Leave a Reply