Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

दुग्ध समृद्धि अभियान के द्वितीय चरण में 7952 पशुपालकों के घर जाकर किया सम्पर्क

2 min read

अनोखा तीर, हरदा। दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण के तहत जिले में अभी तक 7952 पशुपालकों से घर पर जाकर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा भेंट की गई। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अजय रामटेके ने बताया कि अभियान पूर्ण होने में दो दिन शेष है। कार्यकर्ता शेष बचे पशुपालकों से भी घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। अभियान में कार्यकर्ताओं द्वारा संवाद किए जा रहे है तथा मध्य प्रदेश शासन द्वारा बनाए गए वीडियो पशुपालक को भेजे जा रहे है। राज्य नोडल अधिकारी डॉ.श्यामकली पटेल, अतिरिक्त संचालक, राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान भोपाल एवं संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं भोपाल नर्मदापुरम संभाग भोपाल डॉ. एसके परनाम ने जिले के प्रत्येक विकासखंड के दो-दो ग्रामों में भ्रमण कर पशुपालकों से संवाद किया और जानकारी प्राप्त की। राज्य नोडल अधिकारी डॉ.श्यामकली पटेल द्वारा विकासखंड टिमरनी के सिरकम्बा, टेमागांव, छिदगांव मेल, विकासखंड हरदा के नीमगांव, कड़ोला उबारी, सामरधा तथा विकासखंड खिरकिया के कालकुण्ड, बंदीमुहाड़िया ग्रामों के पशुपालकों से संवाद किया गया। इसी प्रकार संयुक्त संचालक भोपाल नर्मदा पुरम संभाग डॉ. एसके. परनाम द्वारा विकासखंड हरदा के ग्राम मसनगांव, विकासखंड खिरकिया के बारंगा एवं विकासखंड टिमरनी के बरकलां एवं छिदगांव मेल के पशुपालकों से संवाद किया गया। इस अभियान में पशुपालकों को उन्नत पशुपालन, पशु स्वास्थ्य, पशु पोषण और नस्ल सुधार विशेष रूप से सेक्स सॉर्टेड सीमन की जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि इस सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान कराए जाने से मादा बछिया पैदा होने के 90 से 95 प्रतिशत चांस होते हैं।

142 Views
142 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply