Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

केवल टूटने के कारण नेटवर्क दो दिन बाधित

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। बीतें दो दिनों से भारत संचार निगम लिमिटेड का नेटवर्क बुरी तरह बाधित हुआ। जिसके चलते उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में निगम के अधिकारी ने बताया कि टिमरनी में ओवरब्रिज निर्माण कार्य दौरान बीएसएनएल की केबल छतिग्रस्त हो गई थी। जिसका असर नेटवर्क पर देखने को मिला। हालांकि, रविवार को छतिग्रस्त केबल का सुधार कर दिया है। जिसके बाद बीएसएनएल उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है।  उपभोक्ताओं ने कहा कि दो दिन से नेटवर्क छोड़-पकड़ कर रहा था। जिसके चलते व्यवस्थित बात नही हो पा रही थी। बीएसएनएल को ऐसी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाना चाहिए। ताकि उपभोक्ताओं को असुविधा ना हो।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply