Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

छात्रावासी विद्यार्थियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास हरदा में स्वास्थ्य विभाग हरदा के सहयोग से छात्रावासी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर डॉ. परमानंद छलोत्रे द्वारा छात्रावास में रह रहे बच्चों की जांच कर तात्कालिक उपचार किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान डॉ. छलोत्रे ने विद्यार्थियों को एड्स एवं यौन संक्रमित रोगों के कारण, उनके लक्षण और बचाव की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बच्चों को नियमित योग एवं व्यायाम करने की सलाह देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान छात्रावास अधीक्षक एसडी. पनागरे सहित छात्रावास के विद्यार्थी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर से विद्यार्थियों को लाभ मिला और वे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी से जागरूक हुए।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply