सुशासन दिवस पर अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई शपथ

अनोखा तीर, हरदा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म-दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर बुधवार को कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने, संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

131 Views

Leave a Reply