विद्यार्थियों ने किया विश्व धरोहर सांची स्तूप का शैक्षिक भ्रमण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, करताना। रविवार को संदीपनी विद्यालय करताना के कक्षा 12वीं के 50 विद्यार्थियों ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची स्तूप का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने तीसरी सदी ईसा पूर्व में सम्राट अशोक द्वारा बौद्ध धर्म के प्रसार हेतु निर्मित इस प्राचीन पत्थर स्मारक का अवलोकन करते हुए इसके ऐतिहासिक महत्व को समझा। बच्चों ने सांची स्तूप की भव्यता, बारीक नक्काशी, अशोक स्तंभ और शांतिपूर्ण वातावरण का अनुभव किया। इस भ्रमण ने विद्यार्थियों को प्राचीन भारतीय वास्तुकला, बौद्ध कला और बौद्ध दर्शन को करीब से जानने का अवसर प्रदान किया। भ्रमण के दौरान संस्था प्राचार्य पीसी दादरे, उच्च माध्यमिक शिक्षक प्रमोद उमरिया, गणेश जाट, श्रद्धा ठाकरे, रिंकेश मर्सकोले, शर्मीला पाटिल, हरिदास सोलंकी, रक्षा यादव, रामदास वर्मा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Views Today: 2

Total Views: 96

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!