श्री पट्टाभिराम मंदिर में तीन दिवसीय रजत शताब्दी महोत्सव शुरु

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शहर के गढ़ीपुरा मोहल्ले स्थित श्री पट्टाभिराम मंदिर में तीन दिवसीय रजत शताब्दी महोत्सव शुक्रवार को शुरू हो गया। सद्गुरु ब्रह्मचैतन्य महाराज गोंदवलेकर द्वारा स्थापित यह मंदिर 125 वर्ष पूरे कर चुका है। यह महोत्सव 9 नवंबर तक चलेगा। महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार सुबह प्रभाती गायन के साथ हुआ। विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में पहले दिन अग्नि स्थापना और नवग्रह पूजन किया गया। नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में श्री रामदास आचार्य जी के प्रवचन भी हुए। मंदिर समिति के व्यवस्थापक दिलीप गोडबोले ने बताया कि इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए हैं। शुक्रवार को सुबह 5.30 बजे काकड़ा आरती के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद सुबह 9 बजे अग्नि स्थापना, नवग्रह पूजन, मातृका पूजन और अग्नि आह्वान किया गया। सुबह 10 बजे विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ हुआ। शाम को सामूहिक नाम जप और भव्य संध्या आरती की गई। रात्रि 8.30 से 10 बजे तक नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में राष्ट्रीय कीर्तनकार ऐवज भंडारे ने कीर्तन प्रस्तुत किया। शनिवार, 8 नवंबर को सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक यज्ञ आहुति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रात 8.30 से 10 बजे तक अभय माणके द्वारा रामायण के गीत हिंदी और मराठी में प्रस्तुत किए जाएंगे। महोत्सव का समापन रविवार, 9 नवंबर को पूर्णाहुति के साथ होगा। इसी दिन शाम 4 बजे शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी।

Views Today: 4

Total Views: 124

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!