Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

जंगल में ड्रोन को देखकर निहारता रह गया तेंदुआ

2 min read
Text Size:

– दक्षिण पन्ना में ड्रोन से जंगलों की निगरानी के दौरान तेंदुआ की तस्वीर कैमरे में कैद
गणेश पांडे, भोपाल। दक्षिण पन्ना के जंगलों में सोमवार को ड्रोन  कैमरे ने ऐसी तस्वीर कैप्चर की, जिसे देखकर हर कोई दुर्लभ तस्वीर मान रहा है। हुआ यूं कि दक्षिण पन्ना वनमंडल में विगत कुछ महीनों से वृक्षारोपण कार्यों की निगरानी ड्रोन तकनीक के माध्यम से भी की जा रही है। वृक्षारोपण स्थलों के रखरखाव एवं उनकी स्थिति का मूल्यांकन के लिए ड्रोन जंगल में उड़ रहा था तभी वहां विचरण करते तेंदुएं की नजर ड्रोन पर पड़ी तो देखता रह गया। बड़ी देर तेंदुआ टकटकी लगाए देखता रहा।
दक्षिण पन्ना वन मंडल में  वृक्षारोपण की गुणवत्ता बढ़ाने एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ड्रोन से निगरानी की पहल शुरू की गई है। अंकुर गुप्ता, सहायक वन संरक्षक, द्वारा मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक रोचक दृश्य सामने आया। जब ड्रोन कैमरा आसमान में उड़ान भर रहा था, तभी नीचे ज़मीन पर एक तेंदुआ कैमरे की ओर उत्सुकता से देखने लगा। ड्रोन द्वारा ली गई यह तस्वीर न केवल तकनीकी प्रयोग की सफलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि हमारे वनों में जैवविविधता कितनी समृद्ध है। यह तस्वीर वन्यजीव संरक्षण और तकनीकी नवाचार का सुंदर संगम प्रस्तुत करती है।

344 Views
What do you think?

Leave a Reply