Skip to content
Monday, 26 October 2026
मध्य प्रदेश

10 अप्रैल से शुरू होगा भीलट देव मेला अधिकारियों ने बैठक में लिए अहम निर्णय

2 min read
Text Size:

 

 के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनी मालवा। प्रतिवर्ष लगने वाला देव स्थल भिलट देव मेले की व्यवस्था को लेकर एक बैठक अधिकारी जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में की गई जनपद सभा कक्ष में बैठक में जनपद अध्यक्ष रेणुका मृगेन्द्र मंडलोई की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि मेले में किराया में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया प्रतिभाओ को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर इस बार उन्हें मंच प्रदान किया जावेगा जिससे वो मेले के दौरान अपनी प्रस्तुति देकर आम जन मानस का मनोरंजन करेंगे साथ उनकी प्रतिभा को भी बढ़ावा मिलेगा । जिसके लिए उन्हें 5 अप्रैल तक अपने आवेदन जनपद कार्यालय में जमा करना होगा इस बार कई किए गए हैं परिवर्तन जैसे कि मनिहारी लाइन की दुकाने एक साथ, होटल लाइन एक साथ, बनाए जाने का निर्णय लिया गया जिससे कि सभी को रोजगार सामान अवसर मिले

झूलों के स्थान में परिवर्तन किया गया है जिससे झूले के पास हो रही भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। मैन गेट से मंदिर तक कोई भी ठेला नही लगा सकेगा उसके लिए जुरमाने का प्रावधान किया गया साथ ही उन्हें एक निर्धारित स्थान दिया जावेगा मंदिर के सामने लगने वाली चाकू लोहा के समान की दुकान कप या अन्य सामग्री की दुकान अन्य स्थान पर स्थान्तरित की जाने का निर्णय लिया गया है निर्धारित स्थान पर दुकान नहीं लगाए जाने और बाद विवाद करने की स्थिति में भविष्य में ब्लैकलिस्ट करने पर विचार किया जाएगा

बैठक में श्रुति चौधरी, मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद सदस्यगण जनपद पंचायत, खंड पंचायत अधिकारी, मेला प्रभारी सहित मेला से सम्बंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

947 Views
What do you think?

Leave a Reply