Skip to content
Sunday, 1 November 2026
देवास

सतवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ – 46 पौधे और 1.5 किलो गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

 

हेमंत गुर्जर, सतवास- देवास जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सतवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया है। मुखबिर से मिली सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद आदित्य तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी सतवास भगवानदास बीरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी।पुलिस ने ग्राम बाल्या में दबिश देकर 46 गांजे के पौधे और 1.5 किलो सूखा गांजा जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 30 हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने उमेंद्र पिता रामप्रसाद कर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को 16 मार्च को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम बाल्या में एक खेत में गांजे की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सतवास थाना प्रभारी बीडी बीरा ने अपनी टीम के साथ मौके पर दबिश दी और गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 46 गांजे के पौधे और 1.5 किलो गांजा बरामद किया। आरोपी उमेंद्र को गिरफ्तार कर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
देवास जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में बीते चार महीनों में अब तक 47 लाख रुपये से अधिक का गांजा जब्त किया जा चुका है और 17 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुंचने के लिए गहराई से जांच कर रही है।
एसपी पुनीत गेहलोद ने इस सफल कार्रवाई के लिए सतवास थाना प्रभारी बीडी बीरा और उनकी टीम की सराहना की है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कारवाही में सतवास थाना प्रभारी बीडी बीरा बीरा, सुमरत धुर्वे, प्रधान आरक्षक रवि राव, प्रधान आरक्षक गणेश रावत, आरक्षक सूरज चौहान, राजेन्द्र राजपूत, अनिल भाभर, महिला आरक्षक कामिनी जाट की अहम भूमिका रही।

935 Views
What do you think?

Leave a Reply