Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

परलेस बूथ की प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार कराने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश

1 min read
Text Size:

भोपाल:- राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव, नवीन प्रणाली ‘पेपरलेस बूथ’ के माध्यम से कराने की प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि इसके लिये जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी (सेंस) तथा मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त कर जानकारी जल्द भेजें। इनको राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दिलाया जायेगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री श्रीवास्तव ने कहा है कि नवीन प्रणाली “पेपरलेस बूथ’ की जानकारी से मतदाताओं, अभ्यार्थियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को परिचित कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। इससे वे निर्वाचन के पूर्व नवीन मतदान प्रणाली से भली भांति परिचित एवं अभ्यस्त हो सकेंगे।

424 Views
What do you think?

Leave a Reply