Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

समारोह में आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की मदद का लिया निर्णय  

1 min read
Text Size:

पीपाड़ सिटी में हुए समारोह में शामिल हुए पंवार परिवार के सदस्य
 अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय विश्नोई पंवार परिवार स्नेह मिलन समारोह का तीन दिवसीय आयोजन 8, 9 और 10 मार्च तक राजस्थान के पीपाड़ सिटी में हुआ। इस आयोजन में मध्यप्रदेश के हरदा सहित खातेगांव तथा अन्य कई शहरों से कई पवार परिवार के सदस्य पहुंचे। नीमगांव निवासी पूनमचंद पंवार ने बताया कि आयोजन में देशभर से बड़ी संख्या में पंवार परिवार पहुंचे। इस दौरान समारोह में चर्चा हुई कि पंवार परिवार में जो परिवार आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है उनकी आर्थिक मदद की जाएगी। इसके अलावा बच्चों की शिक्षा के लिए भी काम किया जाएगा। मुकाम सहित अन्य विश्नोई तीर्थ स्थानों पर पंवार परिवार की धर्मशाला बनाने का भी निर्णय हुआ। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में हेमराज पंवार, इमरतलाल पंवार, लक्ष्मीनारायण पंवार, प्रेम पंवार, जयनारायण पंवार, गजानंद पंवार, हरिनारायण पंवार, शिवनारायण पंवार बलराज पंवार, राजेश पंवार, देशराम पंवार, बसंतराम पंवार, रामसिंह पंवार, रामसहोदर पंवार, नेमीचंद पंवार, कोमलराम पंवार, बंशीलाल पंवार, प्रभुदयाल पंवार आदि सदस्य मौजूद थे।

643 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply