Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मड़ई में 7वें पक्षी सर्वे की शुरूआत

1 min read
Text Size:

भोपाल : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम् के अंतर्गत 3 दिवसीय 7वाँ पक्षी सर्वे 10 मार्च को मड़ई में होगा। क्षेत्र संचालक श्रीमती राखी नंदा एवं उप संचालक सुश्री पूजा नागले की उपस्थित‍ि में सर्वे किया जायेगा। पक्षी सर्वे संस्था वाइल्ड वरियर इंदौर के सहयोग से किया जा रहा है।

पक्षी सर्वे में मध्यप्रदेश के अलावा 11 राज्य छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, झारखण्ड और दिल्ली से आये 76 प्रतिभागियों एवं 8 स्थानीय प्रकृति गाइड, टाइगर रिजर्व के समस्त स्टॉफ द्वारा भाग लिया जा रहा है। पक्षी सर्वे में दो प्रतिभागियों की टीम टाइगर रिजर्व के विभिन्न 38 कैम्पों में रहकर सुबह एवं शाम को पक्षियों की गणना करेंगे।

पक्षी सर्वे का समापन 11 मार्च को मड़ई में किया जायेगा। सर्वे के शुभारंभ अवसर पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के समस्त सहायक संचालक, परिक्षेत्र अधिकारी एवं संस्था वाइल्ड वरियर इंदौर के डायरेक्टर सचिन मटकर, स्वप्निल फणसे, रितेश खाबिआ, अंशुमन शर्मा और वन परिक्षेत्र कामती के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहेंगे।

587 Views
What do you think?

Leave a Reply