Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

विधायक ने किया सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने रविवार को ग्राम धुरगाड़ा पहुंचकर ग्रामीणजनों से की समस्याएं जानी व संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का तत्काल निराकरण किए जाने हेतु निर्देशित किया। इसके पश्चात विधायक दोगने द्वारा ग्राम में पंचायत निधि की 5 लाख की राशि से स्वीकृत सार्वजनिक सामुदायिक भवन टीन शेड सहित निर्माण कार्य का भूमिपूजन समस्त कांग्रेसजनों व ग्रामवासियों के साथ मिलकर किया गया। ग्राम को मिली उक्त सौगात के लिए समस्त ग्रामवासियों द्वारा विधायक दोगने का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, ग्राम सरपंच सुनील कहाटे, सचिव सुखराम, सालवे, रोजगार सहायक, अर्जुन राजपूत, आनंद बादल, रामविलास बिजगावने, नानकराम दोगने शिवनारायण मोरछले, विजेंद्र बादल, बेनी सिंह सोलंकी, पूनम यादव सहित समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे।

567 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply