Skip to content
Monday, 26 October 2026
मध्य प्रदेश हरदा

घर में मिला रिटायर्ड प्रोफेसर का शव

1 min read
Text Size:

दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा
अनोखा तीर, हरदा। रविवार को जिले की टिमरनी तहसील स्थित एक कालोनी में रहने वाले रिटायर्ड प्रोफेसर का शव उन्हीं के घर पर मिला है। सुबह  करीब 11 बजे घर से आ रही दुर्गंध के बाद मामले का खुलासा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो अंदर डायनिंग टेबल की कुर्सी पर 60 वर्षीय स्वामी प्रसाद मिश्रा का शव मिला। टिमरनी थाना प्रभारी रोशनलाल भारती के अनुसार, शव करीब 4-5 दिन पुराना था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कुर्सी से गिरने के दौरान सिर में चोट लगने से उनकी मौत हुई। रिटायर्ड प्रोफेसर अकेले रहते थे। उनका एक भाई बेंगलुरु में, बहन मुंबई में और दूसरा भाई विदेश में रहता हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

 
228 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply