Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
मध्य प्रदेश हरदा

कार के अंदर बैठे चार लोग घायल

1 min read

टायर फटने से हुआ हादसा
 अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को दोपहर करीब २ बजे नेशनल हाईवे पर एक चलती कार का टायर फट गया। टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे ेमें कार के अंदर बैठे पांच लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक आसिफ पिता मिया खान उम्र ५० वर्ष निवासी अमरावती महाराष्ट्र, किशोर पिता जानू कोरकू उम्र २० वर्ष, पंजू पिता रामा कोरकू उम्र २५ वर्ष , भागीरथी पति छोटेलाल उम्र ५५ वर्ष तीनों निवासी डोडा पोखरनी भैंसदेही बैतुल घायल हो गए। आसिफ खान ने बताया कि उसके चहरे पर एक बीमारी हो गई है जिसके उपचार हेतु भागीरथी बाई ने एक दवाई बताई जो टेमागांव के पास जंगल में मिलती है। उसी के लिए हम टेमागांव जा रहे थे तभी टेमगांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक हमारी कार का टायर फट गया। टायर फटने कार अनियंत्रित हुई और गोल-गोल घुमते हुए सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे की जानकारी राहगीरों ने १०३३ वाहन को दी। जिसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

259 Views
259 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply