हरदा जिले के कर्मचारियों ने किया भोपाल में प्रदर्शन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

जिले से 70 से अधिक कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल  
 अनोखा तीर, हरदा। म.प्र अधिकारी कर्मचारी सयुंक्त मोर्चा भोपाल के आव्हान पर हरदा जिले के कर्मचारी संगठनो द्वारा आंदोलन के चौथे चरण में अपनी 51 सूत्रीय मांगो को लेकर भोपाल के अम्बेडकर पार्क में आयोजित प्रदेश स्तरीय धरने में 12 गाड़ियों के जत्थे के साथ 70 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला द्वारा बताया गया कि, प्रांतीय निकाय के आव्हान पर चार चरणों में आंदोलन किया जा रहा है, आंदोलन के तीन चरण जिलास्तर पर हो चुके हैं, चौथे चरण में मध्यप्रदेश के 55 जिले के अधिकारी कर्मचारी द्वारा भोपाल स्थित अम्बेडकर पार्क में एकत्रित होकर धरना दिया तथा कर्मचारी नेताओं ने मंच से सरकार के प्रति रोष जाहिर किया, दोपहर 3 बजे कर्मचारियों के प्रतिनिधि मण्डल  ने मुख्यमंत्री के ओएसडी श्यामू श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगे  
-अधिकारी कर्मचारियों की वर्ष 2016 से रुकी पदोन्नति प्रारंभ की जाए
-लिपिको को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान दिया जाने
-अनुकम्पा नियुक्त से नियुक्त सहयक ग्रेड 3 के लिए सीपीसीटी परिक्षा की अनिवार्यता समाप्त की जाने
-नई पेंशन प्रणाली एनपीएस बंद कर पुरानी पेंशन लागू की जाने,
-भृत्य का नाम परिवर्तन कर कार्यालय सहायक किया जाने,
-अर्हतादायी पेंशन की पात्रता 33 वर्ष के स्थान पर 25 वर्ष की जाने,
-प्रदेश के सभी विभागों में अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाने,
-सीधी भर्ती के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाने की मांग की है। धरने में संयुक्त मोर्चे के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला के साथ, लघुवेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल भलाबी, लिपिक संघ जिला सचिव राहुल परसाई, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र त्यागी, संभागीय संगठन मंत्री देवेंद्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष विवेकानन्द राय, संभागीय सचिव राजेश नागर, ब्लाक अध्यक्ष अनुप ठाकुर, संगठन सचिव कन्हैयालाल सोलंकी, मंगेश पाठक, सौरभ कुरेशिया, एसएन कोषा, पद्माकर करणे, एलआर दीवान, पवन किरार, पवन विरहा, उदय मण्डलेकर, हरीश जोशी, अनिल सातनकर, दयाल वर्मा, मदन हरणे एवं अन्य कर्मचारी शमिल हुए।

Views Today: 2

Total Views: 598

Leave a Reply

error: Content is protected !!