“सुरक्षित इंटरनेट दिवस” पर जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

देवास : इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार सुरक्षित इंटरनेट दिवस (Safer Internet Day Theme “Together for a Better Internet”) पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, देवास एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र, देवास में किया गया।  कार्यशाला में जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी एनआईसी मनीष कुमार खत्री ने “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” विषय पर प्रस्तुतिकरण किया। उन्होंने इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के लिए मंत्रालय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को विस्तार से बताया। साथ ही इसके उपयोग के दौरान क्या-क्या सावधानियॉं बरतनी चाहिये, इसके लिए भी विस्‍तार से बताया।

श्री खत्री ने बताया कि फोन पर अपनी संवेदनशील जानकारी जैसे OTP, आधार, पैन या बैंक विवरण साझा न करें। अपनी व्‍यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन साझा न करें, कभी भी अज्ञात नंबरों से आने वाले लिंक पर क्लिक न करें, उच्‍चलाभ के प्रति प्रेरित करने वाले ऑनलाइन निवेश ऑफरों से बचे। अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल्‍स पर अपनी व्‍यक्तिगत जानकारी या पैसों से संबंधित मांग को पूरा न करें। इस कार्यशाला का उद्देश्य इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करना और जागरूकता बढ़ाना है। कार्यशाला का संचालन सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी मनिंदर राणा ने किया।

723 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply