Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की जीत पर बड़वाह में मनाया जश्न

1 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – दिल्ली में भाजपा की 27 साल बाद एक बार फिर विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत की खुशी बड़वाह के भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में शनिवार दोपहर एक बजे देखने को मिली ।इस जीत की खुशी का इजहार भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मीठा मुंह करवाकर किया। इस मौके पर नगर के जय स्तंभ चौराहे पर ढोल ढमाके के साथ आतिशबाजी की गई ।जबकि बड़ी संख्य में भाजपा नेता और कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का ध्वज लिए जय स्तंभ से मुख्य चौराहे तक रैली के रूप में आए ।जिन्होंने राहगीरों को मिठाई और जलेबी खिलाई और चुनाव की जीत की बधाई शुभकामनाए दी ।इस मौके पर भाजपा नेता महिम ठाकुर,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता,जितेंद्र सुराणा,जसबीर सिंह भाटिया,मिडडू भाटिया,चंद्रपाल सिंह तोमर, रोमेश विजयवर्गीय,सन्नी भाटिया सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उमस्थित थे ।

493 Views
What do you think?

Leave a Reply