एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक रहेगा बंद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

लोक सेवा गारण्टी से संबंधित सेवाएं होंगी बाधित

अनोखा तीर, हरदा। लोक सेवा गारण्टी अधिनियम अंतर्गत दी जाने वाली सेवा प्रदाय हेतु पोर्टल एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का नये सर्वर इन्फ्रा पर माइग्रेशन की प्रक्रिया की जा रही है, जिससे एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल 7 फरवरी रात्रि 8 बजे से 14 फरवरी रात्रि 8 बजे तक पूर्णत: बंद रहेगा। उल्लेखनीय है कि इस अवधि में समग्र का पोर्टल भी शासन स्तर से बंद रहेगा। लोकसेवा गारंटी के जिला प्रबंधक नितिन वर्मा ने बताया कि पूर्व में प्राप्त निर्देशानुसार ये दोनों पोर्टल 4 फरवरी शाम से 10 फरवरी तक बंद रहना प्रस्तावित था किन्तु शासन से नवीन प्राप्त निर्देशानुसार दोनों पोर्टल अब 7 फरवरी रात्रि 8 बजे से 14 फरवरी रात्रि 8 बजे तक पूर्णत: बंद रहेंगे। इस अवधि में सभी प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं, जैसे आय, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, और अन्य सरकारी सेवाएं जो समग्र से संबंधित है, बाधित रहेंगी।

Views Today: 2

Total Views: 684

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!