Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

अज्ञात कारण के चलते २० वर्षीय युवक ने खाई सल्फास, मौत

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। बुधवार की सुबह एक २० वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन कर लिया। जिसके बाद युवक के पिता ने उसे गंभीर स्थिति में शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, वहीं सिविल लाईन थाने ने मामले को जांच में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गोपालपुरा जिला सिहोर निवासी विशाल पिता शैतान सिंह निसाद उम्र २० वर्ष ने बुधवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा ली। जब उसके पिता १० बजे के करीब घर पहुंचे तो वह उल्टियां कर रहा था। कारण पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसके पिता निजी वाहन से हरदा लेकर पहुंचे जहां उन्होंने विशाल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर चले उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया उसका अभी पता नहीं चल पाया है। युवक अविवाहित है और कुछ दिनों से किसी से ज्यादा बात नहीं कर रहा था।

439 Views

Leave a Reply