सुख और दु:ख के ऊपर है आनंद जो हास्य से ही होता है उत्पन्न : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन 2025 में की वर्चुअली सहभागिता

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन 2025 में वर्चुअली सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन में आए सभी हास्य कलाकारों एवं प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुख और दु:ख के ऊपर आनंद है और यह हास्य से ही उत्पन्न होता है। अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन हास्य कलाकारों की नैसर्गिक प्रतिभा का सम्मान है। हमारी सरकार कला और कलाकारों दोनों के विकास और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।

अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन में अखिल भारतीय कालिदास सम्मान प्रख्यात हास्य कवि अशोक चक्रधर जी को दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मान 2025 प्रसिद्ध फिल्म (हास्य) अभिनेता तुषार कपूर को दिया गया। अन्य हास्य कलाकारों को भी ठहाका सम्मान, मालवा शिरोमणि व अन्य पुरस्कार दिए गए।

Views Today: 2

Total Views: 646

Leave a Reply

error: Content is protected !!