मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ध्येय मंत्र ‘ज्ञान पर ध्यान’ अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को महत्व देते हुए प्रदेश में स्वामी जी की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस को युवाओं और नारी शक्ति को समर्पित किया गया है। स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति का प्रतीक रहे, साथ ही उन्होंने सनातन संस्कृति पर गर्व का आधार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन आरंभ किया जा रहा है, जो युवाओं को वर्तमान समय और आवश्यकता के अनुसार अपना भविष्य बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

जीजाबाई की जयंती पर किया स्मरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई जी की जयंती पर स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि त्याग, समर्पण और साहस की प्रतिमूर्ति जीजाबाई ने राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पण का बीजारोपण कर शिवाजी महाराज को आदर्श शासक के रूप में गढ़ा। उनका आदर्श जीवन सदैव माँ भारती की सेवा के लिए हम सबको प्रेरित करता रहेगा।

431 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!