आज शासकीय स्कूलों में होगा सूर्य नमस्कार

 

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सहित आसपास के समस्त शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा। ग्राम के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सूर्य नमस्कार का रिहर्सल शनिवार को स्कूल मैदान पर की गई। रविवार सुबह 9 बजे सूर्य नमस्कार किया जाएगा। प्राचार्य वाय के दुबे ने बताया कि कक्षा 9वी में प्रवेश लेने वाले 58 विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल का वितरण भी स्कूल में किया जाएगा।

682 Views

Leave a Reply