अनोखा तीर, हरदा : हरदा की रहने वाली आशी राय अपना जन्मदिन हर साल अपने पॉकेट मनी के पैसे से बच्चों बुजुर्ग के साथ मानती है। इस बार आशी राय ने हरदा छोटे बच्चे के हॉस्टल पहुंचकर अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन पर पेन कॉपी सहित ऊनी कान टॉप बांटे और बच्चों के साथ समय बिताया और अपने जीवन मैं आ रहे संघर्ष की साझा किया। आशी राय ने कहा कि आज के जीवन मैं उतार चढ़ाव आता रहता है पर व्यक्ति को हार नहीं मानना चाहिए। छोटे बच्चों का कहना है आशी दीदी ने जन्मदिन हमारे बीच मनाया जिससे हमें बहुत अच्छा लगा और ऐसे ही जन्मदिन मनना चाहिए। इस मौके पर हॉस्टल रावत, शांति जैसानी, दीपांशु सोनी, राकेश राय, नैवेद्य चौरसिया, सुन्ना ठाकुर उपस्थित रहे।
यूपीएससी की तैयारी कर रही आशी राय ने छोटे बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन







