Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश हरदा

सड़क हादसे में ८ वर्षीय मासूम घायल

1 min read
Text Size:

 अनोखा तीर, हरदा : गुरूवार को टिमरनी थाना क्षेत्र के छिदगांव में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक ८ वर्षीय बालक घायल हो गया। घटना के बाद बालक को शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वही वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शिवम पिता रामकरण उम्र ८ वर्ष निवासी रातामाटी खुर्द थाना चिचौली जिला बैतुल है। बालक के पिता रामकरण छिदगांव में किसी किसान के यहां खेत में पानी देने का काम करते है। दोपहर में बालक को तेज रफ्तार काले कलर की स्कार्पियो गाडी नम्बर एमपी ०४ सीआर ७६५४ ने टक्कर मार दी। घटना में शिवम के पैर में फैक्चर हुआ  है , जिसका उपचार शासकीय चिकित्सालय में किया जा रहा है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

203 Views
What do you think?

Leave a Reply