Skip to content
Sunday, 1 November 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

जिला स्तरीय प्रदर्शनी पर मिला ग्राहकों को डिस्काउंट

1 min read
Text Size:

ऑडिटोरियम में 16 जनवरी तक प्रदर्शनी रहेगी प्रारंभ

बैतूल : खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत बैतूल द्वारा ऑडिटोरियम में विगत दिनों जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत बैतूल के प्रभारी प्रबंधक सतीश सक्सेना ने बताया कि प्रदर्शनी आगामी 16 जनवरी 2025 तक रहेगी। जिसमें खादी से बने उत्पाद कपड़े कुर्ता, जैकेट, शर्ट, टीशर्ट, टोपी, गमछा, शॉल, साड़ी, दरी एवं अन्य तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं साबुन, फिनाइल, शहद, रूम स्प्रे, मेंहदी, अन्य सामग्रियां विक्रय के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को वस्तुओं की एमआरपी पर 20+10 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है।

       प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य, नपा बैतूल अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक रोहित डाबर, प्रभारी अधिकारी हथकरघा जिला पंचायत कैलाश बारमाटे, व्यवस्थापक खादी उत्पादन केन्द्र घाटबिरोली काशीनाथ कोलनकर, व्यवस्थापक खादी एम्पोरियम केन्द्र नर्मदापुरम विनोद बाथम उपस्थित थे। 

162 Views
What do you think?

Leave a Reply