Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

महिला उद्यमिता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

2 min read
Text Size:

भोपाल : मेपकास्ट भोपाल में अपना उद्योग स्थापित करने वाली इच्छुक महिलाओं के लिए चार सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मेपकास्ट के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने प्रशिक्षणार्थियों से विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि उद्योग के क्षेत्र में सफल होने के लिए मूलभूत आवश्यकता होती है, अपनी रूचि के अनुसार चयनित इकाई को कार्यरूप दिया जाये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिला उद्यमियों के लिए अपार अवसर है। डॉ. कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना ओर मुद्रा योजना ऐसी योजनाएं हैं, जिनमें कम पूंजी में उद्योगों की सफल स्थापना की जा सकती है। प्रशिक्षण में शामिल हुई, प्रशिक्षाणार्थियों ने इस कार्यक्रम से अपनी अपेक्षा पर डॉ. कोठारी से चर्चा की। उद्यमिता महिलाओं की जिज्ञासाएं मुख्यतः इकाई का चयन एवं बाजार से संबंधित रही।

वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख मानव संसाधन मेपकास्ट डॉ. प्रवीण कुमार दिघर्रा ने प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया कि इकाई का चयन करते समय अपनी रूचि के साथ अनुभव एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि को अवश्य महत्व दें। प्रोजेक्ट विशेषज्ञ डॉ. जी.एस. जरियाल ने प्रशिक्षण-सत्र की शुरूआत की। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को इकाई स्थापना की प्रक्रिया के विभिन्न चरणों से अवगत कराया। सलाहकार अवनीश शर्मा एवं सुश्री नव्या चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

300 Views
What do you think?

Leave a Reply