बैतूल : राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मालीपुरा, चिचोली विकासखंड में बुधवार को कुष्ठ विकृति एवं बचाव शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविकांत उइके ने बताया कि शिविर में 3 नये कुष्ठ मरीज चिन्हित किए गए, 12 मरीजों का जल तेल उपचार किया गया एवं 5 मरीजों को एमसीआर चप्पले वितरित की गई। कुष्ठ रोग में हाथ पैर संवेदनहीन हो जाते हैं, जिनसे हाथ पैर के सुन्न होने के कारण जलने, कटने का अनुभव नहीं हो पाता है। इस दौरान उन्हें हाथ पैरों की सुरक्षा करने के उपाय एवं प्रतिदिन दो बार जल तेल उपचार करने की सलाह दी गई। शिविर में एनएमए के एस दनोतिया, एनएमए एल आर सागरे, एनएमए राजेश मेहतो द्वारा जल तेल उपचार किया गया एवं महेश आर्य एमपीडब्ल्यू द्वारा विशेष सहयोग दिया गया।
354 Views



