Skip to content
Sunday, 1 November 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

सारिका ने किया पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाई

1 min read
Text Size:

पिंजड़ा नहीं खुले आसमान में है पक्षी का जीवन: सारिका

उड़ती पतंग उड़ते परिंदों के लिए है घातक: सारिका

 बैतूल : हमारे जीवन तंत्र एवं मनुष्य के साथ गहरा संबंध रखने वाले पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने भारत के विभिन्न राज्य पक्षी की प्रदर्शनी का आयोजन किया। राष्ट्रीय पक्षी दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में पक्षियों के व्यवहार एवं प्रकृति से उसके सम्बन्ध को बताया गया। पक्षियों की पहचान एवं उनके नाम की जानकारी दी गई। सारिका ने बताया कि पक्षियों के आश्रय के लिए हमें वृक्षों को बचाना होगा। इसमें पतंग के मांझे से पक्षियों को होने वाले नुकसान के प्रति सतर्क किया गया। इस दौरान उन्होंने पक्षियों को न करें पिंजरे में कैद, उन्हें दे दाना और आश्रय का संकल्प भी दिलाया।

398 Views
What do you think?

Leave a Reply