Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियानÓ के तहत गांवों व शहरों में आयोजित हो रहे हैं शिविर

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। ‘मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियानÓ आगामी 26 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिये ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सम्पर्क दल घर-घर जाकर अपने क्षेत्र के परिवारों से सम्पर्क कर रहे हैं और उनसे आवेदन प्राप्त कर रहे हैं। इन प्राप्त हुए आवेदनों में से योजना की पात्रता अनुसार हितग्राही चिन्हित कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि जिले के 220 ग्राम पंचायतों तथा शहरी क्षेत्र के कुल 80 वार्डों में शिविर आयोजित हों रहे हैं। ये शिविर प्रात: 10 से शाम 6 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

शहरी क्षेत्र में शिविर आयोजन का कार्यक्रम

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि हरदा शहर के वार्ड क्र. 5, 6 व 7 के लिए नार्मदीय धर्मशाला में पहला शिविर 16 दिसम्बर को तथा वार्ड क्र. 9, 10, 11 व 12 के लिए नगर पालिका कार्यालय के पं. दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में शिविर 18 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार टिमरनी शहर के वार्ड क्र.1 व 2 के लिए वार्ड 1 के आंगनवाड़ी केन्द्र भवन में शिविर 18 दिसम्बर को तथा वार्ड 3 के लिये वार्ड 3 के आंगनवाड़ी केन्द्र भवन में शिविर 20 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। खिरकिया शहर के वार्ड 7 व 8 के लिए वार्ड क्र. 8 के आंगनवाड़ी भवन में पहला शिविर 16 दिसम्बर को तथा वार्ड क्रमांक 6 व 10 के लिए प्रगति स्कूल ग्राउण्ड में पहला शिविर 17 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। सिराली शहर के वार्ड क्र. 5, 6 व 8 के लिए वार्ड क्र. 6 स्थित गुर्जर छात्रावास में पहला शिविर 16 दिसम्बर को तथा वार्ड क्र. 7, 9 व 10 के लिए पुराना परिषद भवन में पहला शिविर 19 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्र में शिविर आयोजन का कार्यक्रम

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि विकासखण्ड हरदा के ग्राम अबगांवकला में 18 दिसम्बर को तथा डगावानीमा में 19 दिसम्बर को शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम बघवाड़ में 18 दिसम्बर को तथा बाजनिया में 19 दिसम्बर को शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा खिरकिया विकासखण्ड के ग्राम चारूवा में 19 दिसम्बर को तथा डेडगांवमाल में 20 दिसम्बर को शिविर आयोजित किया जाएगा।

176 Views
What do you think?

Leave a Reply