Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

किसान भाई ‘’प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’’ में 31 दिसंबर तक पंजीयन कराये

1 min read
Text Size:

देवास- जिले के सभी किसान भाई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पंजीयन कराए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पंजीयन की अंतिम तिथि 31 दिसम्‍बर है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना फसलों से जुड़े हुए जोखिम से होने वाले नुकसान को भरने का एक साधन है। योजना में पंजीयन के लिए आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका एवं बैंक पासबुक की आवश्यकता है। पंजीयन सीएससी सेंटर, समिति या बैंक में आसानी से करवा सकते हैं। जिले के सभी ऋणी और अऋणी किसान भाई योजना का अधिक से अधिक संख्या में लाभ ले।

400 Views
What do you think?

Leave a Reply