Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

छात्र-छात्राओं को दिया यातायात नियमों का प्रशिक्षण

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। यातायात पुलिस द्वारा द जनरल एज्युकेशन सिस्टम स्कूल हरदा में यातायात नियमों की जागरूकता हेतु छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में स्कूल से 150 छात्र-छात्राएं शामिल हुए । थाना प्रभारी संदीप सुनेश द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमो की जानकारी देते हुए बताया गया कि हमेशा सड़क पार करते समय दाये ओर बाये देखकर पार करनी चाहिए। दौड लागकर सडक पार नही करना चाहिए। सायकल चलाते समय सड़क के बायी ओर चलाना चाहिए। यातायात पुलिस द्वारा बच्चों को ट्रैफिक सिग्नल, संकेतक चिन्ह, रोड़ मार्किंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा नाबालिग रहते कभी भी वाहन न चलाने की समझाईश दी गई। साथी हीे अपील गई की वह अपने परिजनो को मोटरसायकल चलाते समय हेलमेट, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने,शराब पीकर एवं लापरवाही पूर्वक वाहन न चलाने की समझाईश देवे। साथ ही भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही गुड सेमेरिटन योजाना की भी जानकारी दी जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचा कर पांच हजार रुपए की राशि ईनाम स्वरूप पायी जा सकती है। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने के लिए भी प्रेरित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में यातायात थाना प्रभारी प्रआर महेश शर्मा, आर. ललित एवं विद्यालय से प्राचार्य सुमित भट्ट और अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे ।

306 Views
What do you think?

Leave a Reply