Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
देवास मध्य प्रदेश

देवास जिले के श्री राजकुमार मौर्य पीएम स्वसनिधि योजना का लाभ लेकर बने आत्ममनिर्भर

1 min read
Text Size:

देवास :- पीएम स्‍वनिधि योजना से हाथठेला चालकों, रेहड़ी पटरी वालों को 10, 20 और 50 हजार रूपये तक का ऋण प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। देवास जिले के राजकुमार मौर्य पीएम स्‍वनिधि योजना का लाभ लेकर आत्‍मनिर्भर बने है। राजकुमार मोर्य एक पथ विक्रता है, इन्होनें पी.एम. स्वनिधि योजना के अंतर्गत 10 हजार रूपये का लोन प्राप्त किया। जिससे उन्होनें एक फास्ट फूड के छोटे से ठेला प्रारंभ किया। राजकुमार को होकर्स जोन में स्थान उपलब्ध कराया गया। राजकुमार द्वारा तरह-तरह के फास्ट फूड बनाकर बेचे जाते है। पी.एम. स्वनिधि योजना का 10 हजार रूपये का लोन भरने के बाद बैंक द्वारा 20 हजार रूपये का ऋण प्रदान किया गया। जिससे राजकुमार को अपने व्यवसाय को बढ़ाने का एक सुनहरा अवसर मिला और अपनी मेहनत और दृढ संकल्प से एक लोकप्रिय व्यवसाय में बदल दिया। योजना का लाभ मिलने और आत्‍म निर्भर बनने पर हितग्राही राजकुमार प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रहे है।

606 Views
What do you think?

Leave a Reply