Skip to content
Friday, 16 October 2026
मध्य प्रदेश

बच्चों को अवश्य पिलाएं “दो बूंद जिन्दगी की” – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

1 min read
Text Size:

8 से 10 दिसम्बर तक 16 जिलों में चलेगा पल्स पोलियो अभियान

दैनिक अनोखा तीर,भोपाल । मध्य प्रदेश में एक बार फिर पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है, दो दिवसीय अभियान 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा । मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 8 से 10 दिसंबर तक प्रदेश के 16 जिलों क्रमश: भिण्ड, भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, कटनी, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़ और विदिशा में पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने प्रदेश के समस्त नागरिकों से आहवान किया कि सब मिलकर परिवारों को प्रोत्साहित करें और नवजात बच्चों से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियों की “दो बूंद जिन्दगी की” जरूर पिलाएं, जिससे भविष्य में पोलियों से पूर्ण मुक्ति मिल सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सब जानते हैं कि पोलियो बच्चों में आजीवन दिव्यांगता पैदा करता है, यह बहुत कष्टप्रद बीमारी रही है। इससे बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीन ही है। वैक्सीन से ही बच्चे और भावी पीढ़ियां सुरक्षित रहती हैं।

1,077 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply